March 5, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे घाटमपुर के जहांगीराबाद में तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने युवक के शव को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलाहापारा गांव निवासी 42 वर्षीय छोटे विश्वकर्मा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात वह बाइक से घाटमपुर निजी काम से गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे, तभी बलाहापारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हैं। हादसे के बाद से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News