March 3, 2026

संवाददाता।

कानपुर। नगर में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर व चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग कानपुर नगर की ओर से गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषकर एमबीबीएस पैरा पी टू छात्रों के लिए यह व्याख्यान का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में छात्रों को मलेरिया के लक्षण, उसके उपचार व उससे बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए, इसके बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचने का एक मात्र बड़ा विकल्प है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि हम लोगों को इसके प्रति जागरूक कर दे तो मलेरिया से होने वाली मृत्युदर को किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल डॉ. आरपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह, जिला कॉर्डिनेटर सीताराम चौधरी, पाथ फाउन्डेशन व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राधानाचार्य डॉ. रिचा गिरी, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके बर्मन, डॉ. तनु मिधा, डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. समरजीत कौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News