March 3, 2026

संवाददाता।

 कानपुर। सीबीएसई ( जोन बी ) बोर्ड से सबद्ध स्कूलों की पहली केएसएस शतरंज प्रतियोगिता 26 अप्रैल से आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता के लिए बुधवार को एक बैठक दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल गुजैनी में हुई । जिसमें 18 स्कूलों ने अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कराई। दो दिन में पांच राउंड तक खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के 90 खिलाड़ी भाग लेंगे । यह जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य जया गौर ने दी। इस प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर सतेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है तथा प्रतियोगिता का संचालन कानपुर चेस एसोशिएशन सचिव दिलीप श्रीवास्तव की देखरेख में किया जाएगा ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News