February 5, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में घाटमपुर के रामसारी में तीन जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां पर देर रात घर के बाहर खड़े ई रिक्शा के बैट्रा पार कर दिया । इस दौरान युवक ने दूसरे ई रिक्शा की बैट्रा चोरों को खोलते देखा तो शोर मचाया। इस दौरान चोर युवक के सिर पर वारकर भाग निकले। जिससे युवक के सिर पर चोट  आई है। युवक ने निजी क्लीनिक में अपना उपचार कराया है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामासारी गांव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया की देर रात उनके घर के बाहर ई रिक्शा खड़ा था, यहां पर आए चोरों ने ई रिक्शा के चार बैट्रा चोरी कर लिया, जिसके बाद चोरो ने पड़ोस में स्थित सुखलाल यादव ने यहां पर धावा बोला यहां पर घर के बाहर खड़े ई रिक्शा के तार चोरों ने जैसे ही काटे, खटपट की आवाज सुनकर सुखलाल की नींद खुल गई। उन्होंने ई रिक्शा के बैट्रा खोलते लोगो को देखा तो शोर मचाने के साथ चोरों को पकड़ने के लिए दौड़े। जिसपर चोरों ने उनके सिर पर वारकर उन्हें घायल करके भाग निकले। सुखलाल ने प्राथमिक उपचार निजी क्लीनिक में कराया है, जिसके बाद चोरी होने की सूचना घाटमपुर पुलिस को फोनकर दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है। पुलिस चोरों की जानकारी जुटा रही है। यहां पर पहले भी छ फीट गहरी सुरंग खोदकर चोरों ने लाखो के जेवरात और नगदी पार किए थे। जिसमे पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *