
संवाददाता।
कानपुर। नगर में कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशनों से समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया है। पटना आनंद विहार टर्मिनल 03243 एक अप्रैल को पटना से दोपहर तीन बजे चलकर देर रात एक बजे गोविंदपुरी और दो अप्रैल की सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी की रिवर्स 03244 ट्रेन दो अप्रैल को आनंद विहार से सुबह के आठ बजे चलकर दोपहर 1.25 बजे गोविंदपुरी आएगी। यह ट्रेन रात 9.55 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। एलटीटी स्पेशल ट्रेन 01123 हर शुक्रवार लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 12.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन शनिवार को दोपहर 12.05 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद चलकर शाम 6.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसकी रिवर्स स्पेशल 01124 हर शनिवार की रात 9.15 बजे गोरखपुर से चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट बाद चलकर सोमवार की सुबह 7.25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन 01431 हर शुक्रवार पुणे से शाम 4.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन शनिवार की दोपहर 2.15 बजे कानपुर आएगी,पांच मिनट बाद चलकर गोरखपुर स्टेशन रात न 8.40 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन 01432 हर शनिवार गोरखपुर से रात 11.25 बजे चलकर दूसरे दिन 6.10 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद चलकर सोमवार को 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन क र नंबर 02353 राजेंद्र नगर से केवल 30 मार्च को वि आनंद विहार के लिए चलेगी। यह राजेंद्र नगर से रात के 8.15 बजे चलकर दूसरे दिन 5.15 बजे व गोविंदपुरी आएगी। और 31 मार्च को दोपहर न 12.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 02354 स्पेशल ट्रेन 31 मार्च की दोपहर तीन बजे आनंद विहार से चलकर गोविंदपुरी रात 10.15 बजे आएगी। पांच मिनट बाद चलकर एक अप्रैल को 8.10 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी।