July 3, 2025

संवाददाता।
कानपुर। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने महिला मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक में कहा कि नगर में शक्ति, सनातन संस्कृति को डेंगू मलेरिया कहने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की मातृ शक्ति सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। राहुल गांधी के शक्ति विरोधी बयान का “हम भी शक्ति” अभियान से जवाब देंगे। 254 मंडलों में शक्ति होली मिलन कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान तय हुआ कि भाजपा के प्रत्येक बूथ पर 9 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी शक्ति और संस्कृति से क्यों घबरा रहे हैं। कभी इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन संस्कृति  के खिलाफ बोलते हैं तो कभी खुद राहुल गांधी, यह हमारी संस्कृति से इतना क्यों डरते हैं हमें नहीं पता है। लेकिन, भाजपा हमेशा से अपनी मातृ शक्ति को सिर माथे रखती है। हमारी सनातन संस्कृति भी यही शिक्षा देती है। अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिवसीय हम भी शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों पर महिलाओं, बहनों (शक्ति) को तिलक लगाकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान महिला अधिवक्ता, उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षकाएं आदि समाज को दिशा दिखाने वाली मातृ शक्ति का अभिनंदन करते हुए मां शक्ति की आराधना की जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि महिला मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अपने सभी 254 मंडलों में शक्ति होली मिलन के कार्यक्रम करेगी। शक्ति होली मिलन 26 मार्च से 31 मार्च तक होगा। बैठक में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पुष्पा तिवारी, मोना शुक्ला, मनु सिंह व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News