July 3, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में भाजपा-कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सनातन संस्कृति पर हमला करने के लिए इंडी गठबंधन के नेता अभ्यस्त हो चुके हैं। कांग्रेस के युवराज अब इसे आगे बढ़ा रहे हैं।  भाजपा महिला मोर्चा की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय पर राहुल गांधी द्वारा शक्ति पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः का 108 बार जाप किया गया, और उनकी सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना भी की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू शक्ति से निपटने की बात एक जनसभा में की, उससे प्रमाणित होता है की वह सनातन संस्कृति से कितना चिढ़ते हैं। वह इस हद पर उतर आए हैं कि जिस देश में हिंदू धर्म में शक्ति का अर्थ मातृ शक्ति नारी शक्ति है जबकि कांग्रेस और डीएमके का इंडी गठबंधन कह रहा कि वह इस शक्ति को ही नष्ट कर देंगे। महिला नेताओं ने शक्ति का जाप करने के बाद कहा कि लगातार सनातन का अपमान करने पर इंडी गठबंधन के नेता उतारू हो गए हैं और इनकी अगुवाई कांग्रेस के युवराज कर रहे हैं। इस दौरान नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी होश में आओ हिंदू शक्ति से मत टकराओ  आदि नारे भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लगाए।

महिला मोर्चा ने कहा कि राहुल ने शक्ति (दुर्गा) को पराजित करने का बयान देकर यह साबित कर दिया कि राहुल और विपक्ष सनातन विरोधी ही नहीं बल्कि अब महिषासुर जैसे असुर दैत्य का  समर्थक हैं। इस दौरान क्षेत्र की उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, महामंत्री पूनम द्विवेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विजया तिवारी, ज्योति शुक्ला, पुष्पा तिवारी, दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सरोज सिंह, मीरा भदोरिया, रंजीता पाठक, गुंजन शर्मा, अनूप अवस्थी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News