July 3, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे नगर निगम से कलक्टरगंज में प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के एलान के बाद व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में इसे बनने नहीं दिया जाएगा। महापौर प्रमिला पांडेय को इसको लेकर ज्ञापन देंगे। नगर निगम ने कार्यकारिणी की बैठक में हाल ही में फैसला लिया था। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे कलक्टरगंज मे स्थानीय व्यापारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि वर्षों से बाबा व पिता के समय से  व्यापार कर रहे व्यापारियों को उजाड़कर कलक्टरगंज मे नगर निगम द्वारा प्रस्तावित कॉमर्शियल काम्प्लेक्स किसी सूरत मे नही  बनाए जाने दिया जाएगा। विधायक व जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन देंगे। यह भी तय हुआ कि प्रस्ताव निरस्त न होने पर लोकसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर व्यापारी अनिश्चित्कालीन अनशन पर बैठेंगे। व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि हम सभी ने महापौर को जितवाया था और हमारी रोजी रोटी को छीनने का प्रयास न किया जाए। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि इस कलक्टरगंज के व्यापारी अपने बाबा व पिता के समय से  सौ वर्षों से अधिक समय से व्यापार कर रहे है और कई व्यापारियों कि  ये पांचवी पीढ़ी है, जो यहां व्यापार कर रही है। इस तरह के प्रस्ताव को लेकर सैकड़ों व्यापारियों को परेशानी होगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज कोरोना काल से लेकर हर सामाजिक कार्य से जुड़ा रहा है और समय-समय पर हम व्यापारियों ने जरूरतमंदों की  मदद की है। ऐसे में कलक्टरगंज के व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बैठक मे प्रमुख रूप से बांदा से आए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राज, महानगर महामंत्री राजकुमार भगतानी, कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता, हरिश्चन्द्र जायसवाल, केके गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, जीतेन्द्र गुप्ता राजा, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News