October 19, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में सामाजिक संस्था के द्वारा बीते कई सालों से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किए जाने का काम किया जाता है। समाज कल्याण सेवा समिति के द्वारा अब तक हजारों लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इसके लिए हर साल संस्था के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है ।जिसमें सर्वधर्म के लोग आते हैं। लावारिस लाशों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शहर के फूलबाग में संस्था के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कमिश्नर कानपुर भी मौजूद है। शुक्रवार को शाम 4 बजे फूलबाग गांधी प्रतिमा पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारी धनीराम पैंथर ने बताया कि कई सालों से लगातार ऐसे शव जिनका कोई वारिस नहीं होता। उन सब का अंतिम संस्कार संस्था के द्वारा धर्म के अनुसार किया जाता है। अब तक संस्था 15 हजार से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। संस्था ने यह शुरुआत इस मकसद से की की इंसान ही इंसान के काम आए और दुनिया से जाते वक्त कोई भी बिना विधि विधान के विदा ना हो। संस्था इसी मकसद से लगातार कई सालों से कम कर रही है। इसलिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें लावारिस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इस प्रार्थना सभा में सभी धर्म के जुड़े हुए लोग पहुंचे और इसके साथ ही कानपुर शहर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News