March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर।  थाना चकेरी में वादी रवि कुमार के भाई ऋषिकेश की अपहरण करके हत्या करने के सम्बन्ध में अभियुक्तगण मोगली उर्फ प्रिंस,निखिल पुत्र डब्बू, आकाश उर्फ आलू और रिशु वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कानपुर नगर भेजा गया था तथा बाद में अभियुक्तगण बॉबी मल्लाह उर्फ चंदन, डैनी उर्फ अभिषेक को अलकनंदा अपार्टमेंट के पास रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कानपुर नगर भेजा गया था।

मुकदमे में अन्य अभियुक्तगण जो कि हत्या के बाद से ही फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु उनकी तलाश निरंतर की जा रही थी। 

दिनांक 09.09.2025 को फरार अभियुक्तगण पवन निषाद उर्फ पवन मल्लाह पुत्र इन्दल निषाद और सत्यम गौतम उर्फ धीरज गौतम पुत्र लालबहादुर गौतम  को सहदुल्लापुर में स्थित देशी शराब ठेका के पास पीपल के पेड के नीचे से गिरफ्तार किया गया । 

रवि कुमार निवासी 2/18 शिव कटरा हरिजन बस्ती थाना चकेरी के छोटे भाई ऋषिकेश उर्फ सोना की हत्या के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्तगण मोगली उर्फ प्रिंस पुत्र पप्पू वर्मा, निखिल पुत्र डब्बू, आकाश उर्फ आलू पुत्र रमेश कुमार, रिशु वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा  व अभियुक्तगण बॉबी मल्लाह उर्फ चंदन पुत्र इन्दल निषाद, डैनी उर्फ अभिषेक पुत्र स्व. सिया राम निषाद  को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार कानपुर नगर भेजा जा चुका है। 

फरार चल रहे अन्य अभियुक्तगणो पवन निषाद उर्फ पवन मल्लाह पुत्र इन्दल निषाद, सत्यम गौतम उर्फ धीरज गौतम पुत्र लालबहादुर गौतम  को सहदुल्लापुर में स्थित देशी शराब ठेका के पास पीपल के पेड के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पूछने पर बताया कि ऋषिकेश उर्फ सोना को धोखे से बुलाकर काकोरी के जंलग में ले जाकर गला काट कर जान से मार दिया था तथा लाश को छिपाने के लिए गंगा नदी में फेक दिया था । 

जानकारी करने पर पाया गया कि  रवि कुमार के छोटे भाई ऋषिकेश उर्फ सोना उम्र 22 वर्ष को पड़ोस में रहने वाले मोगली और निखिल के द्वारा घर से बाहर बुलाया गया और अपने साथ लेकर बगल में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी पंडाल के पास ले जाया गया। सभी ने मिलकर ऋषिकेश उर्फ सोना को जबरदस्ती बाईक पर बैठाकर काकोरी के जंगल में सूनसान इलाके में ले जाया गया जहां पर सभी मिलकर चाकू से ऋषिकेश उर्फ सोना का गला काटकर सिर व धड़ अलग कर हत्या कर दी गयी और हत्या के बाद पवन के द्वारा ई-रिक्शा लाकर शव को जाजमऊ गंगापुल से सिर अलग व धड़ अलग-अलग दिशा में गंगा नदी में फेक दिया गया था।  

अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।