
संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका निक्की पत्नी दीपू उर्फ सत्येंद्र सिंह के बीच पिछले करीब एक साल से घरेलू विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में इसी तनाव के चलते यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
निक्की के दो बेटे कृष्णा और ओम हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है। दो बेटे रो-रोकर बेहाल हैं।
महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






