May 4, 2026

संवाददाता
कानपुर। नगर के औद्योगिक इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बाधित रही । बिजली विभाग केस्को ने दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली मरम्मत और पोल लगाने का काम कराया ।
बिजली विभाग के मुताबिक, दादा नगर, पॉलीमार और उद्योग कुंज बिजली उपकेन्द्र से जुड़े औद्योगिक इलाकों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रही । कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, कहीं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक, तो कुछ जगहों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
इस दौरान करीब 16 कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहे और 11 केवी पोल लगाने सहित अन्य जरूरी कार्य किए गए ।
केस्को का कहना है कि कार्यदिवसों में औद्योगिक क्षेत्रों में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन सप्लाई बंद करके आवश्यक मरम्मत और विस्तार कार्य कराए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News