October 14, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। बांस मंडी स्थित गरीब नवाज हॉल में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से यह प्रक्रिया आरंभ की गई। इस केंद्र में 200 हज यात्रियों को टीका लगाने और ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
चिकित्सा विभाग की 18 सदस्यीय टीम सीएमओ कानपुर ने गरीब नवाज हाल में भेजी है। महिला और पुरुष हज यात्रियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यात्री अपने पासपोर्ट और कवर नंबर के आधार पर क्रमवार टीकाकरण करवा रहे हैं।
टीकाकरण के दौरान यात्रियों को एक विशेष किट दी जा रही है। इस किट में हज यात्रा के दौरान गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है। 

व्यवस्था प्रभारी सरदार अहमद खान ने बताया कि यह शहर का पहला हज टीकाकरण कैंप है। दूसरा टीकाकरण कैंप डीटीएच मदरसे में लगाया जाएगा। 

सरदार अहमद ने बताया कि कानपुर से कुल 476 हज यात्री इस पवित्र यात्रा पर जाएंगे।