June 21, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। राजेंद्रनगर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 02393 अब 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी और इस बीच कुल 52 फेरे लगाएगी।
वहीं नई दिल्ली से राजेंद्रनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 02394 का संचालन 1 जुलाई तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर भी होगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें छह स्लीपर, एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, एक इकॉनमी, पांच थर्ड एसी, पांच जनरल और एक एसएलआर कोच शामिल है। 

Related News