June 20, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  एक महिला के पति की मौत के बाद उसके देवर ने उससे छेड़छाड़ की, इतना ही नहीं बाकी ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इन घटनाओं से परेशान होकर महिला ने देवर समेत ससुराल वालों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
बाबूपुरवा क्षेत्र की निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2018 में उसका विवाह हुआ था। वर्ष 2023 में पति की बीमारी के चलते मौत हो गई।
पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे कहने लगे कि अपने बाप के यहां से दो लाख रुपए लेकर आओ तभी तुम यहां रह सकती है। वरना तुम्हारा यहां पर कुछ नहीं है।
पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले प्रतिदिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं रोज उसे ताना दिया जाता था। साथ ही उसके खाने पीने पर भी ससुराल वालों ने रोक लगा रखी थी। घर न टूटे इसके लिए पीड़िता ने सब कुछ सहन किया।
पीड़िता के मुताबिक पति की मौत के बाद देवर की नियत उसपर खराब हो गई। उसने पीड़िता को बैडटच करने के साथ ही अश्लील बाते करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ फिर से गाली गलौज की गई। 

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पति का सारा कारोबार, सारी गाडियां, पीड़िता के जेवर, पति के बैंक खाते और पीड़िता के जरुरी कागजात छीन लिए। इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।
इंस्पेक्टर बाबूपुरवा के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related News