June 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  उन्नाव के बांगरमऊ निवासी विमलेश ट्राला लेकर कबरई जा रहे थे। घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे पर धरमपुर बंबा के पास उनकी दूसरे ट्राले से आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में विमलेश केबिन में फंस गए। दूसरा ट्राला हाइवे किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए रुका और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एनएचआई की क्रेन की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला। घायल चालक को पहले पतारा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के कारण हाइवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। 

घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News