September 21, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर और आसपास के क्षेत्रों से जम्मू-कश्मीर जाने वाले हजारों यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।
कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस से लोग जम्मू-कश्मीर और मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा करते हैं। पहलगाम से लौटे यात्रियों में दहशत देखकर अन्य यात्री भी अपनी टिकट रद्द करा रहे हैं।
कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 5000 यात्रियों ने अपनी टिकट वापस कर दी है। यात्री अब हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह का कहना है कि ट्रेन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जम्मू क्षेत्र की सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। यात्री इस क्षेत्र की अपनी यात्राएं रद्द करके अन्य क्षेत्रों की टिकट बुक करा रहे हैं।