June 20, 2026

संवाददाता
कानपुर।
प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 23 जून तक योनेक्स सनराइज स्व. देवेंद्र नाथ मेमोरियल फस्ट यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कानपुर की जोड़ी ने अपना जलवा दिखाया है।
कानपुर की प्रीति शर्मा और उनके कोच सुशील श्रीवास्तव को मिक्स डबल वर्ग के फाइनल मुकाबले में गाजियाबाद की जोड़ी सीजे वार्ष्णेय और आदिति पटवाल से हार का सामना करना पड़ा। कानपुर की इस जोड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
प्रीति शर्मा ने सिंगल वर्ग में लखनऊ के एडिशनल डीसीपी अंकिता सिंह के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेला। इसमें प्रीति को 11-21 और 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंगल में सुशील श्रीवास्तव क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
प्रतियोगिता के समापन के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सभी की सरहाना की। उन्होंने कहा कि खेल से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। खेल से अनुशासन, धैर्य की भावना उत्पन्न होती है।
इस प्रतियोगिता में करीब 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। 

Related News