May 2, 2026

संवाददाता
कानपुर।  काकादेव इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 1 मिनट 17 सेकंड के वायरल वीडियो में करीब 35 बाइकों का काफिला एक गली से गुजरता है, जिसमें ज्यादातर बाइकों में तीन लड़के सवार है।
35 बाइकों का काफिला एक गली से गुजरता है, इस दौरान करीब 8 से 10 बाइक एक घर के बाहर रुकती है, फिर गाली गलौज के बाद लड़के पथराव करते नजर आ रहे है। बाइकों की स्पीड व आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, सड़क पर खड़े लोग घरों में दुबक गए। क्षेत्रीय लोगों की माने तो कुछ लड़के हाथो में डंडा लिए थे।
वहीं चर्चा है कि, पुरानी खुन्नस में दबंगों ने अपने प्रतिद्वंदी के घर के बाहर वर्चस्व कायम करने के लिए यह कारनामा किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *