May 1, 2026

संवाददाता
कानपुर।  सीआईएससीई की ओर से 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होते ही शहर के स्कूलों में टॉपर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं और खुशी का माहौल बन गया है।
सीआईएससीई की 10वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा श्रेष्ठी सिंह ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्लास में पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन किया और सेल्फ स्टडी पर खास ध्यान दिया।
श्रेष्ठी का सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है और वह जी एडवांस्ड क्रैक करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों और माता-पिता ने कभी दबाव नहीं डाला, जिससे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली। उनके पिता सत्येंद्र प्रताप सिंह केस्को में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका सिंह गृहिणी हैं। उनका  परिवार तिलक नगर क्षेत्र में रहता है।
रिजल्ट में शीलिंग हाउस स्कूल के मयूख अवस्थी और हर्षित अग्रवाल ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, शीलिंग हाउस के मोहम्मद हन्नान और द चिंटल्स स्कूल, रतनलाल नगर के आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।
रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न शुरू हो गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं टॉपर्स का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। शानदार परिणाम से अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *