December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माखन निवादा से औरंगपुर सांभी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग की खराब हालत के कारण स्थानीय किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मार्ग खराब होने से बिल्हौर तहसील जाने वाले लोगों को लगभग तीन से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है। उन्हें कृषि कार्य के लिए अपने खेतों तक पहुंचने के लिए दूसरों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। स्थानीय किसान बबलू, अभिषेक, अवनीश, राम अवतार, परशुराम और अरविंद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह संपर्क मार्ग बन जाए तो उनकी अतिरिक्त परेशानी दूर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग के निर्माण की मांग की है।