June 20, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चौकी में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के निर्देशन में चलाया गया। यह जागरूकता अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 1076, 1098, 112, 181 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
टीम ने यूपी कॉप ऐप से मिलने वाली जन सुविधाओं और व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया। इसके अतिरिक्त, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। 

Related News