February 27, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
केस्को के अनुसार बिजली पोल बदलने और 11 केवी रिकंडक्टरिंग से जुड़े कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया। यह कदम शहर में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये उठाया गया । 
जिन इलाकों में बिजली कटौती रही, उनमें विजयनगर ओ ब्लॉक, एच ब्लॉक, रतनलाल नगर, गोपाल नगर, बसंत विहार, टेलीफोन एक्सचेंज, धाम मोहिनी और मारवाड़ी परमपुरवा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सुबह 10 बजे से बिजली की कटौती शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक विभिन्न इलाकों में जारी रही । अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही ।
बिजली विभाग ने बताया कि इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए 100 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए। केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विभाग का सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 

Related News