July 26, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  जाजमऊ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि युवक के हाथ में पिस्टल नहीं, बल्कि एक लाइटर था।
जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि 21 फरवरी को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के लिए एक टीम गठित की गई और आरोपी आहद खान को केडीए कॉलोनी से गिरफ्तार करके थाने लाया गया।
पुलिस पूछताछ में आहद खान ने बताया कि उसके पास से बरामद वस्तु पिस्टल नुमा लाइटर है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वायरल हुआ वीडियो लगभग चार साल पुराना है। 

पुलिस ने आरोपी आहद खान के खिलाफ कार्रवाई करके  उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।