May 9, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ेंगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अब लोगों को गर्मी के लिए तैयार होना पड़ेगा। कड़ी धूप के चलते आने वाली गर्म हवाएं तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी करेंगी।
मार्च के महीने में विक्षोभ गुजरने के बाद ठंडी हवाएं चलने से थोड़ी राहत मैदानों को मिली थी, लेकिन अब यह हवाएं भी नदारद हो गई हैं। अब जो विक्षोभ आएंगे उनके गुजरने के बाद ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी।
आसमान साफ होने से धूप इतनी बढ़ जाएगी कि दिन का तापमान एक हफ्ते में 38 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 18 से 20 तक चला जाएगा।
बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा भी बदल गई है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से उत्तर-पूर्वी हवा चलने लगी है। इसकी दिशा बदलने से गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम की नमी में कोई विशेष कमी नहीं आई। अब पाकिस्तान की ओर से नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक विक्षोभ अब भी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। मार्च में भी अपेक्षाकृत अधिक विक्षोभ आ रहे हैं।