June 17, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
बिल्हौर में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने गए ग्राम प्रधान पर एक ग्रामीण ने हमला कर दिया। मदारपुर गांव के प्रधान सुमंत कटियार रोजगार सेवक शीतल के साथ सर्वे कर रहे थे।
इस दौरान ग्रामीण हरी बाबू ने उन्हें रोका। वह अपने घर का जबरन सर्वे कराना चाहता था। प्रधान के मना करने पर हरी बाबू ने गाली-गलौज की। फिर उसने लाठी-डंडों से हमला कर प्रधान को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
घायल प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है।
दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय ग्राम प्रधान नशे में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। 

Related News