June 10, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
घाटमपुर सर्किल क्षेत्र में एक छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। फतेहपुर के जहानाबाद स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली प्राची सचान ने इंटरमीडिएट परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने पर जहर खा लिया।
सजेती थाना क्षेत्र के असधना गांव निवासी दिलीप सचान की 18 वर्षीय बेटी प्राची को इंटरमीडिएट परीक्षा में 73 प्रतिशत अंक मिले । परीक्षा परिणाम से निराश होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
प्राची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार में उसका छोटा भाई आशु है, जो कक्षा 8 का छात्र है।
थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, अभी तक इस घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। परिजनों ने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। 

Related News