June 17, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। हाल ही में प्रमोशन पाने वाले अविचल प्रताप सिंह को एसीएम तृतीय से हटाकर घाटमपुर का एसडीएम बनाया गया है। वहीं घाटमपुर एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य को अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस बदलाव के लिए आधिकारिक पत्र जारी किया है। यह कदम घाटमपुर तहसील दिवस में आई फरियादियों की शिकायत के बाद उठाया गया है। इस तहसील दिवस में डीएम ने तत्कालीन एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी।
सूत्रों के अनुसार नवरात्र के बाद और भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। जिलाधिकारी कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं।
उन्होंने इस संबंध में शासन को भी सूचित कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Related News