June 23, 2026
संवाददाता 
कानपुर। बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा है कि ‘अभिजीत सिंह सांगा अगर लैंड क्रूजर से चल रहे हैं। तो आप भी अपने समय में पजेरो से चलते रहे है, आज भी पजेरो और फॉर्च्यूनर गाड़ी से चल रहे हैं। आपके नेता सपा सुप्रीमो, किन गाड़ियों से चल रहे हैं। शिवपाल, धर्मेंद्र और आदित्य यादव किन गाड़ियों से चल रहे हैं। तय करें कि अखिलेश यादव किस आधार पर लैंड क्रूजर से चल रहे हैं।’
सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने महंगी गाड़ियों लैंड क्रूजर और बड़े काफिले को लेकर सवाल उठाया था। इस पर सांगा ने जवाब दिया कि मैं अपने क्षेत्र में भीतरगांव भ्रमण पर था। इसी दौरान क्षेत्र की जनता ने मुझसे फूड इंस्पेक्टर की शिकायत की। मेरी नैतिक जिम्मेदारी और दायित्व है कि जनता की शिकायत, अगर किसी कर्मचारी और अधिकारी की शिकायत करता है, उसका निवारण करना मेरा कर्तव्य है। मैं उसे फोन करूं, डाटूं, समझाऊं, हिदायत दूं या काम कराने का समय दूं। मैं ये क्षेत्र में करता रहता हूं।
कहीं न कहीं अखिलेश जी परेशान हैं, बंगाल चुनाव के रिजल्ट के बाद। वो निचले स्तर पर काम करना तो चाहते हैं लेकिन जमीन पर उतरना भी नहीं चाहते हैं। बस इसी सोशल मीडिया पर रहकर जनमानस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। इस पूरे प्रकरण में जब फूड इंस्पेक्टर को फोन पर हड़काए जाने का वीडियो पोस्ट हुआ तो जनता ने कहीं न कहीं उन्हें ट्रोल किया गया।
मैं 2 गाड़ियों से घर से निकलता हूं, उसके बाद जिस क्षेत्र में जाता हूं वहां का नौजवान मेरे साथ गाड़ी से जुड़कर साथ निकल पड़ता है। नौजवान शांत, हताश और निराश होकर कोई काम नहीं करता, जिसका विरोध करता है या सपोर्ट करता है। उत्साह के साथ करता है और मैं भी नौजवान हूं इसलिए मेरे साथ युवा रहता है।
गांव-गांव जाकर लोगों से मिलता हूं। 110 किमी का क्षेत्र है। ऐसा नहीं हैं कि वो पैदल यात्रा कर रहे हैं या बैलगाड़ी से चल रहे हैं या मोटरसाइकिल से चल रहे हैं। वो भी गाड़ियों से चल रहे हैं। सपा के कार्यकर्ता भी उनके साथ चलते हैं, बस कहीं न कहीं जो सोशल मीडिया में जो मुझे सम्मान मिलता है, जो लोगों के बीच प्रेम, स्नेह मिलता है। वो इनको खल रहा है। अगर उनकी इच्छा हो पैदल यात्रा भ्रमण कर लिया जाए मुझे कोई दिक्कत नहीं है। 110 किमी की विधानसभा है। अभी भी जब क्षेत्र में जाता हूं तो गाड़ियां गांव के बाहर खड़ी करके गांव में पैदल ही चलता हूं।
अगर उनकी इच्छा हो तो पदयात्रा का काफिला लेकर निकलना हो तो पैदल काफिला लेकर निकल पड़ें। अभी तो चुनाव आ रहा है उसके लिए भी हम तैयार हैं।
महंगी गाड़ी की बात रही है तो अभी तो वो कुछ दिन में मेरे कपड़े भी बताएंगे। मैं कौन से जूते पहन रहा हूं, ये भी बताएंगे। कभी किसी विषय के दो मापदंड नहीं हो सकते, अगर अभिजीत सिंह सांगा लैंड क्रूजर से चल रहे हैं। आप भी अपने समय में पजेरो से चल रहे थे। आज भी आप पजेरो और फॉर्च्यूनर से चल रहे हैं। आपके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव किन गाड़ियों से चल रहे हैं। शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव किन गाड़ियों से चल रहे हैं।
अगर इच्छा शक्ति है, सच बोलने की क्षमता हो तो बोलें कि अखिलेश यादव किस आधार पर लैंड क्रूजर से चल रहे हैं।
विधायक सांगा ने कहा कि अभी वो अपनी मानसिकता ठीक नहीं कर पा रहे हैं। मुझे कहना नहीं चाहिए, ये सुइयां, ये टोटियां या घरेलू या सार्वजनिक स्थान हैं या सरकारी प्रतिष्ठान हैं, इनमें कमियां, दिक्कतें आती रहती हैं। अगर सुई टूटी है या चोरी हुई है तो लगेंगी। ये अच्छी बात है कि आपने हमारे संज्ञान में ला दिया है।
इस तरह की चौकीदारी तो पूरे प्रदेश में करनी चाहिए, जहां-जहां दिक्कतें आ रही हों, सैफई से लेकर कैराना, मुजफ्फरनगर और रामपुर तक बताते रहें, सरकार के संज्ञान में लाते रहें। हम लोग उन कमियों को दूर करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *