June 21, 2026

संवाददाता

कानपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार मिनी लोडर आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
ट्रक चालक शिवशरण ने बताया कि लगभग बीस मिनट पहले उनकी गाड़ी ओवरब्रिज पर अचानक खराब हो गई थी। वह गाड़ी को ठीक करने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मिनी लोडर चालक अजय कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह कपड़े लदे वाहन को फतेहपुर से गुड़गांव ले जा रहे थे। वो आगे खड़े ट्रक को देख नहीं पाए और ब्रेक लगाने से पहले ही हादसा हो गया।
महाराजपुर पुलिस ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  विधिक आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

Related News