January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर। फजलगंज इलाके में दबंगो ने जमकर उत्पात मचाते हुए मारपीट और पथराव करते हुए होटल संचालक समेत तीन लोगों को पीटा।
वहीं भाई को मारपीट से बचाने के दौरान आरोपियों ने युवक को पीटकर उसकी उंगली तोड़ दी और भाग निकले। तीन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फजलगंज के सिकलाइन गड़रियन पुरवा निवासी अंशु पाल ने बताया कि दीपावली की रात वह अपने भाई रितिक पाल और साथी लकी पाल के साथ देर रात कार से घूमने निकला था। इस दौरान उसके चचेरे भाई मुकुल पाल का गौरव गुप्ता, अक्षय गुप्ता से विवाद हो रहा था।
यह देखकर वह उसे बचाने गया तो मोहल्ले के साहिल साहू उर्फ दलाल, मुकुल पाल, रितिक गौतम, सुमित पाल गाली गलौज करते हुए आ गए। आरोपियों ने उसे और उसके भाई मुकुल पाल को लाठी डंडों से पीट दिया। जिससे उसके हाथ की उंगली टूट गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामले को लेकर उसने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में आरोपी साहिल के साथ ही संकेत राजपूत और उसके भाई शुभम राजपूत को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपियों ने दीपावली की रात चार खंभा कुंआ स्थित एक होटल संचालक के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा–तफरी मच गई।
वहीं आरोपियों ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर शराब के लिए रुपए न देने पर सिकलाइन गड़रियनपुरवा निवासी विशाल उर्फ काका को तमंचे की बट से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। विशाल ने चार माह पूर्व चकेरी में युवक पर जानलेवा हमला किया था जिसमें हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि अन्य दोनों मामलों की जांच की जा रही है, इसके आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी 

Related News