July 11, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर के 8 इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान केस्को की ओर से आरएमयू बदलने का काम किया गया। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में तीन घंटे का शटडाउन लिया गया। 

आज सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में  चरणबद्ध तरीके से बिजली बंद रही। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।

केस्को के अनुसार इस मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए 20 से अधिक कर्मचारी फील्ड में तैनात रहे। 

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली विभाग मरम्मत सम्बंधी कार्य करा रहा है। बिजली की सुचारू सप्लाई और फाल्ट में कमी के लिए बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से जुडे उपकरणों को बदलने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।