
संवाददाता
कानपुर। मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली का शटडाउन रहा। आइसोलेटर बदलने और कंज्यूमर शिफ्टिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस काम के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों को फील्ड पर तैनात किया गया था ।
सूतरखाना, मोती मोहाल, नयागंज, रामगंज, दानाखोरी और एक्सप्रेस रोड इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही ।
ओल्ड पी रोड इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
इसके अलावा विजयनगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दयानंद विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सिंहपुर क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बंद रही।
मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई ।






