October 15, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिठूर थाना क्षेत्र के इटरा गांव में बिजली का खंभा लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में चार लोगों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे के साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता रावेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही चंदपाल और उनके बेटे सत्यजीत, भूपेन्द्र व विजयन्त बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगे।
जब रावेन्द्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए रावेन्द्र सिंह के बेटे कृष्णपाल यादव को भी उन्होंने पीटा।
गांव के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी रावेन्द्र सिंह और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। 

बिठूर थाना प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।