June 21, 2026

संवाददाता
कानपुर।  एक युवक के साथ युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। ससुर को खाना देकर लौट रहे युवक को 6 से अधिक बाइक सवार दबंग लड़कों ने रोक लिया और जमकर लात-घूंसे मारे। इसके बाद युवक को मरणासन्न हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
80 फीट रोड, जगजीतपुरा बिल्डिंग निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह डीआई ऑफिस कैंपस में रहने वाले ससुर को रात में खाना देने गया था, रात 10:30 बजे खाना देकर वह घर वापस लौट रहे थे। वह अशोक नगर रोड के पास पहुंचे ही थे, तभी बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली, विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई करी और संजय के बेसुध होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सोशल मीडिया पर मारपीट की फुटेज वायरल होने के बाद स्वरूप नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News