May 1, 2026

संवाददाता
कानपुर।  कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड स्थित काली मठिया के पास हिमांशी उर्फ मोना गुप्ता ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
पुराना शिवली रोड निवासी अंकित गुप्ता की पत्नी हिमांशी घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर झूलती मिलीं। पति अंकित जब कमरे में पहुंचे तो पत्नी को लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत फंदा काटा और हिमांशी को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग हैलट अस्पताल पहुंच गए। मृतका की मां रेखा गुप्ता ने पति अंकित और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना था कि हिमांशी को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर ही उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया है ।
घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अभी तक परिवार की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *