June 18, 2026

संवाददाता

कानपुर।  घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना का पानी तहसील क्षेत्र के गढ़ाथा और महुआपुर गांव में घुस गया है। दोनों गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ रात में तटवर्ती गांवों में पेट्रोलिंग की। उन्होंने लोगों से नदी से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
यमुना के तटवर्ती आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकी बनाई है। तहसील में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसमें अधिकारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर तटवर्ती गांवों में सार्वजनिक किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी तुरंत अधिकारियों तक लोगों की समस्या पहुंचाएंगे। 

एसडीएम ने बताया कि सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही है। 

Related News