June 18, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल दिखाते हुवे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बैग से पिस्टल निकालकर प्रदर्शन करता दिख रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार युवक गांव में अपनी दहशत बनाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है।
यह पूरा वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। 

वायरल हुए इस वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related News