February 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि, सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। शनिवार की बारिश के 24 घंटे बाद न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया था। इससे गलन बढ़ गई थी। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी मौसम बिगड़ेगा। आगामी दो दिन, 27 और 28 जनवरी को बारिश की संभावना है। अधिकतम पारा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में दोपहर के समय हवा की गति 2-10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दोपहर में बादल छाए रहने के कारण नरम धूप निकल सकती है। सुबह के समय कहीं कहीं कोहरा भी रह सकता है। तापमान में एक से तीन डिग्री के उतार चढ़ाव रह सकता है। तेज हवाओं के चलने की पूरी संभावना बनी हुई है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो रहा है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें।

आज दिन के तापमान में कुछ जिलों में गिरावट और कुछ में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कानपुर और झांसी मंडल में दिन का तापमान गिरा, जबकि मुरादाबाद और मेरठ मंडल में बढ़ा। सबसे अधिक दिन का तापमान 26.6 डिग्री बहराइच में दर्ज किया गया।

रात के तापमान में आगरा, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और झांसी मंडल में गिरावट आई, जबकि वाराणसी मंडल में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

Related News