February 16, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बादलों की आवाजाही और सूरज की बढ़ती तपिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान बीते एक सप्ताह के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 19 जून को इससे ज्यादा गर्मी रही थी।

हालांकि मौसम विभाग ने रात में बादलों के बरसने की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। धूप-छांव का क्रम जारी है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर 38.2 डिग्री दर्ज हुआ। सीएसए में न्यूनतम तापमान 28 और एयरफोर्स स्टेशन पर 28.2 रहा।
मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी वर्षा का दौर शुरू होने से पहले की गर्मी का मौसम है। तेज धूप के बीच बादलों के आने के बीच उमस और बढ़ेगी। अगले 24 घंटे बाद कानपुर मंडल सहित पूरे गंगा के मैदानी भागों में तेज वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। शनिवार की रात में भी वर्षा के आसार हैं। 

Related News