June 20, 2025

आज़ाद संवाददाता
कानपुर। मौसमी गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं।  अगले 5 दिनों तक दिन बेहद गर्म होंगे। अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं हवाओं का रुख दूसरी तरफ मुड़ गया है। इससे माहौल में नमी का प्रतिशत घटेगा। नमी कम होने से बादल नहीं बनेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का आना शुरू हो गया है।

शुक्रवार सुबह से कड़ी धूप निकली हुई थी। आसमान साफ रहने, नमी कम होने और गर्म हवाओं के आने से गर्मी बढ़ने लगी है। उमस भी बढ़ने के आसार हैं। यह स्थिति 11 जून तक बनी रहेगी, इसके बाद 12 जून से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से बादलों के कम होने का सिलसिला शुरू हो गया। नमी आने से बादल बनते हैं लेकिन नमी का आना बंद हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों से आने वाली हवाओं में नमी कम हो जाएगी। थार मरुस्थल से होकर उत्तर पश्चिमी हवाएं आएंगी।
शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य औसत से कम रहे। बादलों के आने से शाम को शहर में बूंदाबांदी हुई, तेज हवाएं चलीं।
रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 27.9 डिग्री से 5.5 डिग्री कम रहा। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 65 रहा। दोपहर को घटकर 39 फीसदी नमी हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *