
आ स. संवाददाता
कानपुर। तापमान अब तेजी से चढ़ सकते हैं, हालांकि नम हवाएं थोड़ी राहत दे सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल तक पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कानपुर में बारिश के आसार अब नहीं दिख रहे हैं। हालांकि तेज हवाएं चलती रहेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में आंधी और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, जिसके बाद 21.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
कानपुर में तेज हवाओं का दौर अभी जारी रहेगा। तेज हवाओं ने रात के तापमान को कम कर दिया। औसतन 6.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी दिनों मे आसमान साफ रहने के कारण बारिश संभावना नहीं है। तेज धूप निकलने के साथ गर्मी भी अब बढ़ती जाएगी।