May 15, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर में सुबह से हल्की धूप खिली है। मौसम विभाग ने दिन में घने बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अभी 14 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि, दिन में कभी धूप तो कभी बादल की वजह से उमस का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार को पूरे दिन उमस ने लोगों को बेहाल किया, लेकिन शाम को हुई बारिश ने काफी राहत दी। कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हुआ। एक जून से 12 अगस्त तक की बात करें तो कानपुर में 513.5 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 370.8 मिमी से 38% ज्यादा है।
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दिन में लोगों को काफी उमस महसूस हुई है। हालांकि शाम की बारिश के बाद मौसम थोड़ा सामान्य हुआ।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 81 प्रतिशत, न्यूनतम आर्द्रता न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज हुई। हवा की औसत गति 6.3 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम की ओर चली।
बारिश से सब्जी की फसलें नष्ट हुई हैं। जमीन पर फैलने वाली लता और बेल वाली हरी सब्जियां कद्दू, लौकी, तरोई आदि सड़ गई हैं।
कभी बारिश हो रही है तो कभी बादल और धूप। ऐसे में उमस परेशान कर रही है। क्योंकि, जैसे ही बारिश के थमने पर धूप निकलती है, तो उमस की वजह से लोगों का हाल-बेहाल हो जाता है। बारिश और उमस के दौर में अपनी सेहत का ख्याल रखें। 
सीजनल फ्रूट्स खाएं। बाहर का खाना खाने से बचें। बच्चों को कुरकुरे या चिप्स न दें। इससे एसिडिटी हो सकती है।
कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करें। न कम खाएं और न ज्यादा खाएं।

Related News