July 13, 2025
कानपुर। नगर में नगर निगम जोन एक के कार्यालय में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया जहां जर्जर बिल्डिंग की फॉल सीलिंग भर-भराकर गिर पडी। हादसे के दौरान कई कर्मचारी कार्यालय में कार्य कर रहे थे। कर्मचारी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। स्थिति को जांचने के लिए जोनल अधिकारी विद्यासागर मौके पर पहुंचे। दशकों पुरानी बिल्डिंग में नगर निगम का जोनल कार्यालय संचालित है। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और क्षेत्रीय लोग आते-जाते हैं। छत गिरने से हड़कंप मच गया।विभाग की सीलिंग अचानक गिर गई। यहां काम कर रहे, करीब 4 कर्मचारी फॉल सीलिंग गिरते ही भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने ऑफिस को ठीक करने के बाद ही बैठने की बात कही। फिलहाल कार्यालय की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।जोनल अधिकारी-1 विद्यासागर यादव ने बताया कि छत में लगा प्लास्टर नीचे गिरा है। छत के नीचे लगी फॉल सीलिंग भी नीचे गिर गई। यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। जांच कर पूरी छत की रिपेयरिंग कराई जाएगी। बिल्डिंग पुरानी है, इस वजह से बारिश में कुछ दिक्कत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *