October 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  स्वतंत्रता माह के अवसर पर भारतीय सेना ने कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था के साथ मिलकर एक विशेष पहल की। डीएसओआई क्लब, कैंट कानपुर में थैलेसीमिया से पीड़ित 225 बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शोभा स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर शब्रुल हसन की उपस्थिति से बढ़ी। लेफ्टिनेंट कर्नल अभुदया सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। शिविर में कुल 80 सैनिकों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में कानपुर थैलेसीमिक्स के प्रमुख  बी. भट्टाचार्य और उनकी कार्यकारी समिति का योगदान रहा। 

जी.एस.वी.एम मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी अपना सहयोग दिया। शिविर की व्यवस्था 8 राज. रीफ के लेफ्टिनेंट कर्नल अभुदया सिंह चौहान और उनकी टीम ने की। तीनों रेजिमेंट के अधिकारियों और सैनिकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सभी प्रतिभागी कार्यक्रम के समापन तक मौजूद रहे। 

Related News