May 23, 2025

—97% अंक हासिल किए।

कानपुर। हाइस्कूल परीक्षा में सिटी टॉपर स्वर्णिम कुशवाहा ने 97% अंक हासिल कर शहर में पहला तो प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया है। स्वर्णिम ने 97% अंक हासिल किए हैं। 

स्वर्णिम के पिता सुशील कुमार जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उसकी मां सुनीता प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर है। स्वर्णिम ने बताया कि बिना कोचिंग किए 10 से 11 घंटे की पढ़ाई करते थे। स्वर्णिम ने कहा कि मुझे आगे बीटेक करना है। इससे पहले इंटर में साइंस साइड से मुझे अच्छे अंकों के साथ पास होना है।
स्वर्णिम का कहना है कि हर सब्जेक्ट को पहले समझना चाहिए। उसको कितना समय देना है यह सोचकर पढ़ाई करनी चाहिए, तभी हम सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।
कानपुर में यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए इस बार परिषद ने 123 केंद्र निर्धारित किए थे। इस बार हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 45906 विद्यार्थी शामिल हुए । हर पाली में 380 से 500 विद्यार्थी एक केंद्र में शामिल हुए थे। पिछले साल 50434 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था।
पिछली वर्ष हाईस्कूल में शहर में 4 लोगों ने पहले स्थान पर जगह बनाई थी। वीपी इंटर कॉलेज लक्षणपुर की स्वाती, शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा के अभिषेक साहू, खुशी द्विवेदी और पीटी गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज के राज ने 97.37 अंक हासिल कर शहर में पहले स्थान पर रहे थे।
साल 2023-24 की बात करे तो हाईस्कूल का परिणाम 94.38 प्रतिशत रहा था। ये परिणाम 2022-23 की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक रहा था।
रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले ही स्कूलों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंध हो या फिर स्टूडेंट सभी के मन में उत्सुकता का भाव झलक रहा था।