March 3, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  केस्को ने बुधवार को 6 उपकेंद्रों पर कई घंटे बिजली का शटडाउन लिया । उपकेंद्रों से संबंधित इलाकों में लाइन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल लगाने का कार्य किया गया। उपकेंद्रों से संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही।
कल्याणपुर उपकेंद्र में गूबा गार्डन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
बारासिरोही उपकेंद्र पर चालीस मठिया क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रही।
संजय नगर उपकेंद्र पर मदारपुर इलाके में 11 बजे से शाम 4 तक बिजली नहीं रही।
हैरिसगंज उपकेंद्र पर रेल बाजार, कुम्हार मंडी इलाके में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रही।
बिठूर उपकेंद्र पर एनआरआई सिटी इलाके में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बिजली नहीं रही।
शास्त्री नगर उपकेंद्र पर विजयनगर ,शास्त्री नगर इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं रही।