February 7, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
मोतीझील में चल रहे खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जागरूकता कार्यक्रम के तहत शकुंतला देवी राजशिक्षा सेवा संस्थान की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने स्वालंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहींं अलग अलग जनपदों से आई युवतियों व महिलाओं को सम्मानित किया।
खादी ग्रामोद्योग मेले के आखिरी दिन आयोजित कार्यक्रम में हैंडमेड उत्पादों का स्टॉल लगाने वाली युवतियों व महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। 

ग्रामाद्योग अधिकारी ने विभाग की तरफ जूट से बने उत्पाद स्मृति चिन्ह के रूप में दिए। ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि महिलाएं व युवतियां स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, और लोगों को रोजगार देने का काम कर रही हैं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रजापति कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें मिट्टी के बर्तनो का उपयोग करना चाहिए व अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। 
डॉ. प्रजापति ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा, स्वालंबन, सुरक्षा के लिए जागरूक करके समाज में उनको आगे बढ़ाना है। 

संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष आरती द्विवेदी ने कहा की बेटियां आज चांद तक पहुंच रही हैं। संस्था का एक नया नारा यह भी है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। बेटा और बेटी को संस्कारवान भी बनाओ, क्योंकि आज नैतिक मूल्य व संस्कार विलुप्त होते जा रहे है। बच्चों को भारतीय संस्कृति में ढाल कर उन्हें समाज में आगे बढ़ाना है।