
भूपेन्द्र सिंह
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायन्टास के अनुशासित गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने राजस्थान रायल्स की बल्लेबाज़ी लाइनअप को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। बुधवार रात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए। मोहम्म्द शमी और प्रिन्स् यादव की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायन्टनस के गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में फुल लेंथ गेंदों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए राजस्थान रायल्स को शुरुआती झटके दिए। राजस्थान रायल्स की किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की और प्रिंस यादव के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़े (4, 4)। हालांकि इसके बाद यादव ने तीन डॉट गेंद डालकर वापसी की और उन्हें खतरनाक बाउंसर से दो बार बीट किया सोर्यवंशी का धैर्य मोहसिन खान के खिलाफ टूट गया, जिन्होंने मेडन ओवर डालते हुए उनका विकेट लिया। यह उनके करियर का पहला मेडन था और इस सीज़न का दूसरा सबसे कम स्कोर रहा।राजस्थान रायल्स के यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की, पहले ही ओवर में शमी के खिलाफ चौका जड़ा और फिर लगातार तीन चौके लगाए (4, 4, 4)। लेकिन शमी ने बाउंसर से उन्हें फंसाया, जहां कप्तान रिषभ पन्त ने शानदार कैच लपका। अगली ही गेंद पर घ्रुव जुरैल को बोल्ड कर शमी ने RR को गहरे संकट में डाल दिया।इसआईपीएल के सत्र में अपना मैच खेल रहे मयंक यादव ने 141 किमी/घंटा की रफ्तार से शुरुआत की और पहले ओवर में 10 रन दिए। सिमरन हैटमायर ने उनके दूसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया (6, 4), लेकिन उसके बाद तीन डॉट गेंदें रहींएलएसजी की रणनीति—खासकर पहले 10 ओवर में फुल लेंथ गेंदबाज़ी—कारगर रही। कप्तान रियान पराग भीी कुछ खास नही कर सके और दबाव में आकर आउट हो गए, जब उन्होंने गेंद को हवा में खेल दिया और निकोलस पूरन ने कैच लपका। इससे राजस्थान रायल्स 62 रनों पर 4 विकेट का स्कोर हीबना सकी थी।इसके बाद रविन्द्र जडेजाऔर डोनोवन फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी ने पारी को संभाला। जडेजा ने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन की संयमित पारी खेलते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।रविन्द्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए षुभम दुबे के साथ 33 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को अंततः 159/6 तक पहुंचानें में सफल हो सके। लखनऊ सुपर के गेंदबाज़ों ने शुरुआत में मैच पर पकड़ बना ली थी, लेकिन राजस्थान रायल्स के निचले क्रम ने संघर्ष करते हुए टीम को लड़ने लायक स्कोर बना दिया।






