
संवाददाता।
कानपुर। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एडीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में बाबूपुरवा पुलिस ने झकरकटी के पीछे स्थित साईं पुरवा बस्ती में सर्च अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान पुलिस को असम के कुछ लोग मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। सभी लोगों ने अपने वैध दस्तावेज दिखा दिए। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान के लिए यह अभियान चल रहा है।
बस अड्डे के पीछे बनी इस अवैध बस्ती में कुछ संदिग्ध लोगों के रहने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को यहां कुछ अन्य राज्यों के लोग मिले। ये लोग टोकरियां बनाकर बेचने का काम करते हैं।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से संदिग्धों के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।